सोमवार, 7 अक्तूबर 2019

सांवरा माता |समरा माता | Top place in Mandsaur

सांवरा माता |समरा माता | Top place in Mandsaur :-

परिचय:- समरा माता या सांवरा माता :


श्री सांवरा माता  को  समरा माता, शमरा माता, Sanwara mata, Samra mata नाम से भी जाना जाता है| यदि आप मंदसौर जिले में या नीमच जिले में रहते हो और आपने सांवरा माता या समरा माता का नाम नहीं सुना या फिर यह  स्थान नहीं देखा है, तो यह बड़ी दुर्भाग्य की बात है, क्योंकि समरा माता या सांवरा माता का स्थान बहुत ही प्राकृतिक सौंदर्य से भरा एक सुंदर स्थान है| यहां पर बहुत सारे पेड़ हैं जिससे जंगल के जैसा लगता है| हमें ऐसा लगता है, मानो जंगल में आ गए हैं| समरा माता के यहां पर आने के बाद हमें एक अजीब सी शांति मिलती हैं और यह स्थान आपके मन को मोह लेता है, जिससे सांवरा माता के यहां पर कुछ देर और रुकने का मन होता है| यहां पर जो भी एक बार आ गया है, वह फिर से आने के लिए उसका मन कहेगा या वह फिर से आने के लिए जरूर सोचेगा| आजकल प्राकृतिक सौंदर्य से भरा स्थान कहां देखने को मिलते हैं, लेकिन यह समरा माता का स्थान बहुत ही प्राकृतिक प्रकृति को दर्शाने वाला स्थान है|
सांवरा माता,समरा माता, Top place in Mandsaur, sanwara mata, samra mata.

      सांवरा माता |समरा माता 


यदि आप किसी बात से परेशान है, किसी बात की टेंशन है या फिर आप दुखी हैं, तो आप अपना कीमती समय में से कुछ समय निकालकर यहां पर एक बार समरा माता मंदिर पर जरूर आइए| यहां पर आने के बाद आपको एक अजीब सी शांति मिलेगी, आप अपने दुख को, किसी बात की टेंशन को या अपनी सारी परेशानियों को भूल ही जाएंगे, क्योंकि यह सांवरा माता या समरा माता का स्थान इतना सुंदर और प्राकृतिक प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाता है, जिसे देखने पर कुछ अलग ही महसूस होता है| यदि आप अपने बच्चों को अपने परिवार के सदस्यों को या फिर अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं घूमने जाने की सोच रहे हो या कहीं पिकनिक मनाने की सोच रहे हो, तो मैं आपको यही सलाह दूंगा कि आप सांवरा माता के यहां पर आइए, क्योंकि यहां पर कई सारे लोग पिकनिक मनाने के लिए या फिर घूमने के लिए यहां पर आते हैं| अधिकतर रविवार को यहां पर आपको कई सारे श्रद्धालु ऐसे दिखेंगे जो पिकनिक मनाने के लिए आए हैं| समरा माता के यहां पर कई स्कूलों से बच्चों को पिकनिक के लिए यहां पर लेकर आते हैं और दिन भर यहां पर पिकनिक मनाते हैं|

Top place in Mandsaur:

चाहे सर्दी हो गर्मी हो या फिर बरसात का मौसम हो, यहां पर सभी मौसम के अनुसार यहां का दृश्य देखने को मिलने वाला स्थान है, क्योंकि यदि आप बरसात में आओगे तो यहां पर आसपास चारों तरफ हरियाली ही हरियाली, बहुत सारे तालाब बने हुए हैं, जिसमें आप अपने बच्चों को दिखाने के लिए लाएंगे तो इस स्थान के आसपास चारों तरफ हरियाली ही हरियाली, तालाब और यहां का प्रकृति की सुंदरता को देखकर आपके बच्चों और आपके परिवार के सभी सदस्यों के मन को मोह लेगा| यदि आप सांवरा माता गर्मी के मौसम में आओगे तो यहां पर  बहुत ही ठंडक रहती हैं, क्योंकि यहां पर एक जंगल की तरह दिखने वाला स्थान है, यहां पर बहुत सारे पेड़ हैं जिससे आपको ठंडक मिलेगी| आप इसकी ठंडक के सामने AC को भी भूल जाओगे| और यदि आप सावरा माता के यहां सर्दी में आओगे, तो यहां पर खेलने के लिए बहुत ही अच्छा मैदान है, जिसमें आप थोड़ी देर खेलोगे या घूमोगे, तो आपको वैसे ही गर्मी आ जाएगी और आप सर्दी को भी भूल जाओगे|

यदि आप घर पर रह-रह कर बोर हो गए हो, या फिर छुट्टि मनाने के लिए कहीं जाने की सोच रहे हो, तो आप मेरी सलाह मानो एक बार यहां सांवरा माता के  यहां पर जरूर आइए| आप यहां पर आने के बाद आपको अजीब सी शांति मिलेगी और यहां का प्रकृति से परिपूर्ण स्थान देखकर यह स्थान आपके मन को मोह लेगा|
आजकल लोग पेड़ों को सुरक्षित नहीं रहने देते हैं, वह अपने कारोबार के लिए, आवास के लिए या फिर खेती करने के लिए पेड़ों को काटते जा रहे हैं, लेकिन सांवरा माता के यहां पर एक जंगल की तरह दिखने वाला स्थान देखने को मिलेगा| यहां पर कई सारे पेड़ हैं यहां पर शुद्ध हवा और शुद्ध ऑक्सीजन मिलेगी| जिससे भी आपको और अपने मन को शांति मिलेगी और पेड़ों के कारण यहां की सुंदरता और ज्यादा अच्छी दिखती हैं|
More post
Top place to visit in Mandsaur 
Gandhi sager dam photos 

दर्शन करने का खास दिन:-

वैसे तो माता रानी के दर्शन जब भी करो वह दिन खास ही होता है, लेकिन समरा माता के यहां पर हर नवरात्रि पर अखंड ज्योत जलाई जाती हैं, तो आप भी इस मौके पर आकर सांवरा माता रानी के दर्शन जरूर करें|
सांवरा माता, समरा माता, Top place in Mandsaur
                   सांवरा माता, समरा माता
यदि हो सके तो नवरात्रि कि  नवमी को 4:00 बजे बाद बहुत सारे लोग आते हैं, तो उस समय आ कर आपको सारे लोगों के साथ माता रानी की आरती में भी उपस्थित रह सकते हो|

सांवरा माता का स्थान:-

श्री सावरा माता या समरा माता का मंदिर मंदसौर से मात्र 12 किलोमीटर दूर संजीत रोड पर गांव सिंदपन सोंधिया से 1 किलोमीटर पहले आता है|
Mandsaur

सांवरा माता |समरा माता | Top place in Mandsaur 

यह मेरा सौभाग्य होगा, कि मैं अष्टमी को यह पोस्ट लिख रहा हूं और सांवरा माता रानी के बारे में सबको बता रहा हूं| वैसे मैं बहुत ही जल्द यहां का एक वीडियो बनाकर| इसी वेबसाइट पर डालने वाला हूं, जो देखना ना छूट जाए, इसके लिए जो लाल कलर से लिखा हुआ है, उस पर क्लिक करके मुझे फॉलो करें और सब्सक्राइब करें| जिससे जैसे ही मैं वीडियो बनाकर पोस्ट करूंगा, तो आपको सूचना मिल जाएगी| यदि आप भी सांवरा माता के प्रिय भक्त हैं, तो इस पोस्ट के नीचे शेयर करें लिखा हुआ रहेगा| उस पर क्लिक करके यह पोस्ट अपने सभी दोस्तों और सोशल मीडिया पर शेयर करके सबको बताएं, जिससे उनको भी माता रानी के बारे में अत्यंत महत्वपूर्ण बातें पता चलेगी| वैसे तो समरा माता या सांवरा माता के बारे में जितना लिखा जाए कम होगा| मेरी यह पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद! यदि आप सभी सावरा माता के भक्त हैं, तो बोलो सांवरा माता की जय !


More post
Top place to visit in Mandsaur 
Gandhi sager dam photos 

सांवरा माता |समरा माता | Top place in Mandsaur 





5 टिप्‍पणियां:

Thank you

New articles

रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन ।। Mp kisano ke liye badi khabar

  Welcome to  मध्यप्रदेश की मंडियो के डेली भाव अपडेट मे डेली मंडी भाव मंदसौर और उसके आसपास का क्षेत्र